AIR FARE; ऑफ सीजन में रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

रायपुर, बारिश का मौसम शुरू होते ही अब स्कूल-कालेज भी खुल गए है और इसके चलते हवाई यात्राएं भी कम होने लगी है। इसके चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी अपने हवाई किराये में कमी की गई है और 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच गया रायपुर से दिल्ली व रायपुर से मुंबई का हवाई किराया 6500 से 8000 रुपये तक हो गया है। इन क्षेत्रों के साथ ही और भी कई क्षेत्रों के हवाई किराये में कमी आई है।

ट्रैवल्स संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि इन दिनों रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 7000 से 8000 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं रायपुर से मुंबई का हवाई किराया भी 6500 से 7000 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही रायपुर से बैंगलुरू 8000 रुपये, रायपुर से हैदराबाद 7500 रुपये, रायपुर से कोलकाता 6500 रुपये तक उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हवाई यात्राएं कम हो जाती है, तो विमानन कंपनियों पर भी इसका असर पड़ता है और वे हवाई किराया कम करती है। मालूम हो कि पिछले महीने 21 जून को दिल्ली से रायपुर का हवाई किराया 20 हजार रुपये पार हो गया था। ट्रैवल्स संचालकों का कहना था कि विमानन कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना चाहिए।

बीते दो सप्ताह से रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही में कमी आई है। 17 जून से 23 जून वाले सप्ताह में 47560 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, जो इसके पिछले सप्ताह की तुलना में 2.44 प्रतिशत कम है। इसी प्रकार 24 से 30 जून वाले सप्ताह में 46438 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, जो 2.36 प्रतिशत कम रही। इसी प्रकार बीते 15 दिनों में 652 उड़ानों का संचालन हुआ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व