AIR SHOW; राजधानी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना के ‘सारंग’ हेलीकॉप्टरों का गर्जन, रोमांचित हुए रायपुरवासी

0 कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग की छत से किया वायुसेना के पायलटों का अभिवादन, 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में होगा हेलीकॉप्टर एयर शो

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आज राजधानी रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का साक्षी बना। भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने राजधानी के आसमान में शानदार उड़ान भरकर रायपुरवासियों को रोमांचित कर दिया। हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनते ही शहरवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने अपने घरों, कार्यालयों और विभिन्न भवनों की छतों से इस अद्भुत नजारे का आनंद लिया।

कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, एसडीएम नभ सिंह कोसले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने आसमान में उड़ान भरते सारंग हेलीकॉप्टरों को देखकर उत्साहपूर्वक हाथ हिलाकर भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों का अभिवादन किया।

राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में भी सारंग हेलीकॉप्टरों की उड़ान को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह रहा। जैसे ही हेलीकॉप्टर आसमान में दिखाई दिए, लोगों की निगाहें उनकी ओर टिक गईं। घरों और कार्यालयों की छतों पर खड़े नागरिकों ने हाथ हिलाकर पायलटों का स्वागत किया। स्कूली बच्चों और युवाओं में विशेष रोमांच देखने को मिला। अनेक लोगों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। भारतीय वायुसेना की इस शानदार उड़ान ने पूरे शहर में देशभक्ति और गौरव का वातावरण निर्मित कर दिया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम द्वारा भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से आयोजित इस एयर शो में भारतीय वायुसेना स्वदेशी हेलीकॉप्टरों के माध्यम से हैरतअंगेज हवाई करतबों, साहसिक उड़ान और उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस, अनुशासन और तकनीकी सामर्थ्य से परिचित कराने का अवसर प्रदान करेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026 में 3 नए सम्मान की घोषणा, 36 विभूतियों को अमित शाह करेंगे सम्मानित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्योत्सव 2026 पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. इस बार समारोह में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार…

    FESTIVAL;छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 3 नवंबर को शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्य अलंकरण पुरस्कार का करेंगे वितरण

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ रायपुर, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाएगा इसको लेकर तैयारियां…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश