AIR SHOW; छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में एयर-शो, हवाई करतब दिखाने रायपुर पहुँची सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम

रायपुर, भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 में भाग लेने के लिए कल रायपुर पहुँची। टीम नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध झील क्षेत्र के ऊपर शानदार हवाई प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करेगी।

स्वदेश में विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ से उड़ान भरने वाली सारंग टीम अपनी सटीक उड़ान, समन्वित संरचनाओं और रोमांचक हवाई करतबों के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रदर्शन भारतीय वायु सेना के उत्कृष्ट उड़ान कौशल, अनुशासन, टीम भावना और पेशेवर दक्षता के साथ भारत की स्वदेशी हेलीकॉप्टर क्षमताओं को भी प्रदर्शित करेगा।

यह आयोजन नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं और विमानन में रुचि रखने वालों को हेलीकॉप्टरों की सामूहिक उड़ान में सटीकता और आपसी तालमेल देखने का अवसर प्रदान करेगा। राज्योत्सव में सारंग की भागीदारी समारोह के आकर्षण को बढ़ाने के साथ भारतीय वायु सेना और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के बीच जुड़ाव को और सुदृढ़ करेगी।

मोर से प्रेरित अपनी विशिष्ट रंग-सज्जा और आदर्श वाक्य “उत्कृष्टता से प्रेरणा” के साथ सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय वायु सेना की उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करती है। रायपुर में टीम की उपस्थिति युवाओं को प्रेरित करने तथा उनमें विमानन और राष्ट्रसेवा के प्रति रुचि जगाने का माध्यम बनेगी।

नवा रायपुर के सेंध लेक में 2 नवंबर को ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और स्थल निरीक्षण के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों के दल के साथ सेंध लेक पहुंचे।

स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य मंच, वीआईपी सिटिंग एरिया और आम दर्शकों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाने, पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने,  तथा प्रवेश और निकास मार्गों को सही ढंग से निर्धारित करने पर जोर दिया। इसके अलावा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आयोजन स्थल पर फर्स्ट एड किट, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम में निर्बाध साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिस्वरंजन, भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGHIDB; सड़क, पुल, खेल अधोसंरचना और शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में भी बढ़ेगी हाउसिंग बोर्ड की भागीदारी

    *नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला रायपुर , वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि…

    RERA; आबंटी को 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान करने प्रमोटर को आदेश, प्रकरण भी दर्ज होगा

    0 अपूर्ण एवं अपंजीकृत परियोजना पर रेरा की सख्त कार्रवाई, भूखंड विक्रय के बाद भी विकास कार्य और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रमोटर की जिम्मेदारी ,पूर्णता प्रमाण पत्र मिलने तक…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच