WILD LIFE; वन्यजीवों की शिकार के लिए जंंगल पहुंचे दो शिकारी गिरफ्तार, वाहन समेत एयरगन जब्त

रायपुर, बारनवापारा अभ्यारण्य में वन्यजीवों के शिकार की बड़ी साजिश को बलौदा बाजार वन विभाग की टीम ने समय रहते विफल कर दिया। गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके पास से वाहन, एयर गन, टॉर्च और अन्य सामग्री जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी आनंद कुदरिया (बारनवापारा) एवं परिक्षेत्र अधिकारी जीवन लाल साहू के नेतृत्व में टीम ने रात्रि 10.30 बजे कोठारी क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 223 और सोनाखान परिक्षेत्र के नवागांव (कक्ष क्रमांक 247) में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी। उन्होंने जांच के दौरान वेगानआर गाड़ी को रोका गया, जिसमें बंटी कुमार मैथ्यूज (ग्राम कटगी, कसडोल) और सुरेंद्र फरमान दास (कोरबा निवासी) सवार थे। तलाशी में एयर गन, टॉर्च और दो मोबाइल सहित संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इनका उद्देश्य बारनवापारा क्षेत्र में वन्यजीवों का शिकार करना था। वन विभाग ने दोनों आरोपियों पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 और आयुध अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें प्रथम श्रेणी न्यायालय बलौदा बाजार में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील ने नागरिकों और वन्यप्रेमियों से अपील की कि वन्यप्राणियों की रक्षा हेतु विभाग का सहयोग करें। इस ऑपरेशन में महेंद्र लाल यादव, योगेश कुमार साहू, बिमलेश वर्मा, बुद्धेश्वर दिवाकर, खगेश्वर ध्रुव, भूपेन्द्र बंजारे, सुरक्षा श्रमिकों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश