POLITICS; ‘100 विधायक लाओ CM बन जाओ, ऑफर सिर्फ…’, अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को दे दिया खुला ऑफर

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की ऑफर पॉलिटिक्स से सियासत गरमा गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है. अखिलेश ने कहा कि 100 विधायक लाओ और यूपी के मुख्यमंत्री बन जाओ.

‘ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए है’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात विदेशी दौरे पर रवाना हो रहे है. सीएम योगी चार दिवसीय जापान और सिंगापुर दौरे पर जा रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री के विदेशी दौर से पहले अखिलेश यादव के ऑफर ने यूपी की सियासत में भूचाल मचा दिया है. अखिलेश ने कहा, ‘दोनों उप मुख्यमंत्री को ऑफर देते हैं, 100 विधायकों को लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ. जो पहले 100 विधायक लाएगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा. लेकिन ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही है.’

‘इसीलिए जनता अखिलेश यादव को गंभीरता से नहीं लेती’

वहीं अखिलेश यादव की ‘ऑफर पॉलिटिक्स’ पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता मनीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव का ये बयान उनकी राजनीतिक हताषा को दिखा रहा है. शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव राजनेता कम पोगो चैनल के कैरेक्टर लगते हैं. अखिलेश गंभीर मुद्दों पर हंसी ठिठोली करते हैं, इसलिए जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है.

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होने पर भड़के

वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदर के खिलाफ यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज होने पर भी अखिलेश यादव जमकर भड़के. अखिलेश ने कहा कि वैचारिक लड़ाई अपनी जगह है लेकिन बहुत नीचे तक गिर गई है. वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर कहा कि रामभद्राचार्य को पहले ही जेल चले जाना चाहिए था. लेकिन उनपर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया गया. सरकार अब कुछ भी कर ले, लेकिन बचने वाली नहीं है.

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती