WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर-कोहरे का डबल अटैक, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड का कहर लगातार जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है. इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बन सकती है. नमी युक्त हवाओं के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है, जिसके चलते हवा में नमी घटेगी और रातें ज्यादा ठंडी हो जाएंगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड फिर से पूरे प्रभाव में लौटेगी.

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा. ठंडी हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठिठुरन और बढ़ेगी.

तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है. हालांकि, पेंड्रा और अंबिकापुर में ठंड ने तेजी पकड़ ली है. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि रायपुर में यह 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में आज सुबह धुंध और हल्के कोहरे का प्रभाव रहा . दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है. यहां तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

  • Related Posts

    WEATHER; हवा-पानी से वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ी, महुआ फूल और इमली पार असर

    जगदलपुर, बस्तर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन इस बदलाव ने किसानों और वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, महुआ और आम की फसल को नुकसान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……