WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके ठंड पड़ रही है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है. अंबिकापुर समेत कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है.राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 11 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. इस दौरान अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी हो सकती है. उसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है.

कई इलाकों में शीत लहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इसी तरह 8 से 9 जनवरी तक रायपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने के आसार हैं.

पेंड्रा में 4 डिग्री पर जमी ओस

बात करें पेंड्रा की तो पेंड्रा और अमरकंटक इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पेंड्रा और अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जहां कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गईं, अमरकंटक में खेतों और छतों पर सफेद चादर नजर आ रही है. शीतलहर से बाजार सन्नाटे में हैं, लोग अलाव जलाकर और ऊनी कपड़ों से खुद को बचाने को मजबूर नजर आ रहे है.

  • Related Posts

    ECLIPSE; आज 4 घंटे 24 मिनट का होगा सूर्य ग्रहण, छा जाएगा अंधेरा, कहां-कहां दिखाई देगा?

    नईदिल्ली, साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज 12 अगस्त को लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण चंद्रमा की राशि कर्क में लगने जा रहा है. कर्क में…

    RAIN; बारिश से मिनीमाता बांगो जलाशय लबालब, कभी भी खोला जा सकता है गेट, अलर्ट जारी….

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले  के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के.भारती से प्राप्त जानकारी के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार