WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा के आगमन के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. 24 से 48 घंटे बाद ठंड में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन हालातों को देखते हुए यह राहत भी विशेष उल्लेखनीय नहीं होगी.

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तरी और मध्य छग के एक-दो इलाकों में शीतलहर की आशंका जताई है. इसके पूर्व गुरुवार को सरगुजा व दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चली. फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा.

राजधानी में धुंध छाए रहने के आसार

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दुर्ग जिले में रहा. यहां 28.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री रहा. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 27.7 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 12.4 डिग्री दर्ज किया गया. माना में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा. राजधानी में आज धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

पश्चिमी जेट स्ट्रीम का असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में मौसम बदलने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। यह विक्षोभ उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में लगभग 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है. वहीं उत्तर भारत के ऊपर करीब 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहुत तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसे पश्चिमी जेट स्ट्रीम कहा जाता है. इन्हीं कारणों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. 

इन इलाकों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. 9 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है.  10 जनवरी को इलाकों के साथ दुर्ग में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है.

  • Related Posts

    ECLIPSE; आज 4 घंटे 24 मिनट का होगा सूर्य ग्रहण, छा जाएगा अंधेरा, कहां-कहां दिखाई देगा?

    नईदिल्ली, साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज 12 अगस्त को लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण चंद्रमा की राशि कर्क में लगने जा रहा है. कर्क में…

    RAIN; बारिश से मिनीमाता बांगो जलाशय लबालब, कभी भी खोला जा सकता है गेट, अलर्ट जारी….

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले  के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के.भारती से प्राप्त जानकारी के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार