TIGER;हाथियों की दहशत के बीच अब दिखा बाघ का पदचिह्न, ग्रामीणों में भय का माहौल

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की छाल रेंज अंतर्गत आने वाले जंगलों में बाघ की मौजूदगी के संकेत मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इससे पहले इलाके के लोगों को हाथियों के आतंक से जूझ रहा है और अब अचानक बाघ की आमद से ओर भय बड़ा दिया। धर्मजयगढ़ विधान सभा के हाटी, बोजिया और आसपास के जंगल क्षेत्रों में ग्रामीणों ने बाघ जैसे बड़े वन्यप्राणी के पदचिन्ह देखे हैं, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होते ही वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने की हिदायत दी गई है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के छाल रेंज के बोजिया, औरानारा, साम्हरसिघा गावं कोरिया नाला आसपास गांवों में लोग डरे हुए हैं। मवेशी चराने जाने वाले चरवाहों ने जंगल की ओर जाना बंद कर दिया है। कई किसान खेतों में अकेले काम करने से बच रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारी के अनुसार बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। यदि बाघ की मौजूदगी और पक्के प्रमाण मिलते हैं, तो आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इलाका पहले भी हाथियों की आवाजाही के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन बाघ की आमद की खबर ने वन्यजीवों की विविधता को तो दर्शाया है, पर लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। वन विभाग ने जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से अपील की है कि वे समूह में ही जंगल जाएं, बच्चों को अकेले बाहर न निकलने दें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन अमले को दें।

  • Related Posts

    PHE; सरगुजा के 200 ठेकेदारों का 100 करोड़ का भुगतान अटका,पीएचई दफ्तर में ठेकेदारों का बवाल, जल जीवन मिशन का काम ठप

    अंबिकापुर, सरगुजा के अंबिकापुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के बाहर जल जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने जमकर बवाल काटा. ठेकेदारों ने काम…

    FOREST; सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम

    जगदलपुर, बस्तर अंचल के जिला मुख्यालय बीजापुर से गोरना और मनकेली गांव में मुरमिकरण सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क ठेकेदार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिना फॉरस्ट क्लियरेंस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम