NEW YEAR; नए साल पर अलर्ट मोड में जगन्नाथ धाम, 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान ,मंदिर से समुद्र तट तक पुलिस का कड़ा पहरा

भुबनेश्वर ,नए साल में उडीसा के पुरी स्थित जगन्नाथ धाम में करीब चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस ने श्राद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कसरत शुरु कर दी है. ओडिशा पुलिस ने पुरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन योजना तैयार की है. ये व्यवस्थाएं सेंट्रल रेंज के डीआईजी डॉ. सत्यजीत नायक की अध्यक्षता में वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में अंतिम रूप दी गईं.

जगन्नाथ मंदिर और आसपास के इलाकों में करीब 3.5 से 4 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है. इसे देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर, पुरी शहर और समुद्र तट को कवर करते हुए एक रणनीतिक तैनाती योजना बनाई है. इसमें भीड़ नियंत्रण, सुचारू दर्शन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया गया है.

भीड़ प्रबंधन के लिए 60 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. इनके साथ 10 अतिरिक्त एसपी, 33 डीएसपी, 62 इंस्पेक्टर और 245 सब-इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी की जाएगी. इसके अलावा 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा. संवेदनशील समुद्र तट क्षेत्रों में लाइफगार्ड, ओडीआरएएफ और एसटीएफ की टीमें तैनात की जाएंगी.

भीड़भाड़ से बचने के लिए यातायात और पार्किंग की अलग-अलग योजनाएं बनाई गई हैं. इसके तहत कई निर्धारित पार्किंग स्थल और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. बैरिकेडिंग, कतार प्रणाली और सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के जरिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि मंदिर में व्यवस्थित दर्शन और समुद्र तट पर सुरक्षित तरीके से नववर्ष का उत्सव मनाया जा सके.

  • Related Posts

    TELUGU;व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने बनाई विशिष्ट पहचान

    0 मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल,रायपुर-विशाखापत्तनम सड़क परियोजना से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

    MUSIC; युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने 17 से 30 नवंबर 2026 तक देश भर में 26 संगीत कार्यक्रमों का आयोजन 

    0आकाशवाणी के 90 वर्षों के जश्न के हिस्से के रूप में, ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम 30 वर्ष से कम आयु के युवा संगीत कलाकारों को बढ़ावा देगा नईदिल्ली, युवा संगीत…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई