IPL; ये है आईपीएल में आधी टीम निपटाने वाले

सन राईजर्स हैदराबाद के विरुद्ध शानदार  बोलिंग करते हुए डेल्ही  कैपिटल के मिशेल स्टार्क ने आधी टीम याने पांच खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आईपीएल के इतिहास में 5या इससे अधिक विकेट लेने का ये36 वां अवसर था। बीस ओवर के मैच में एक  बॉलर को अधिकतम चार ओवर याने 24 बॉल फेकने का अवसर मिलता है। कम ओवर के मैच में  जहां तकनीक के बजाय  हार्ड हिटिंग बैटिंग होती हो वहां विकेट मिलने की संभावना कम होती है। इसके बावजूद अनेक बॉलर्स ने  शानदार प्रदर्शन कर वाहवाही लूटा है।
आईपीएल के 2008 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर ने 4ओवर में 14रन देकर चेन्नई सुपर किंग्स के 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। 2016 में सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेलते हुए एडम जंपा ने  4ओवर में  19रन देकर सन राइजर्स हैदराबाद के  6 बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया था। 2019में मुंबई इंडियन के अल्ज़ारी जोसेफ ने  2008में बने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जोसेफ ने 3.4ओवर में 12रन देकर सन राइजर्स हैदराबाद के 6 बल्लेबाजों को वापस भेज दिया। ये रिकॉर्ड अब तक टूटा नहीं है।
 आईपीएल में  6 विकेट लेने वाले तीन खिलाड़ियों के अलावा  32बॉलर्स ऐसे है जिन्होंने आधी टीम को पेवेलियन का रास्ता दिखाया है। जेम्स फॉकनर, भुनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और जयदेव उदाँकट चार ऐसे बॉलर्स है जिन्होंने दो दो बार पांच पांच विकेट लिए है।
लक्ष्मीपति बालाजी, अमित मिश्रा, अनिल कुंबले, लसित मलिंगा, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, रविन्द्र जडेजा, दमित्री मस्करहंस, सुनील नारायण, एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, तरुण चक्रवर्ती, हर्षल पटेल,आंद्रे रसल, अर्शदीप सिंह, यजुवेंद्र चहल, उमरान मलिक, वाणिदु हसरंगा, मार्क वुड, आकाश माधवानी, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और इस साल के आईपीएल संस्करण में मिशेल स्टार्क  का नाम नया है।
दमदार बॉलिंग को देखे तो अनिल कुंबले ने 3.1ओवर में एक मेडन  ओवर फेक कर 5  बल्लेबाजों को आउट किया है। आकाश माधवानी ने 3.3ओवर में 5रन देकर 5विकेट लिए है। आईपीएल टी ट्वेंटी मैच में  कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसल ने एक ओवर में  5 रन देकर गुजरात टाइटंस के 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। 22 बॉलर्स ने हैट्रिक लिया है ।
स्तंभकार- संजय दुबे 

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती