MURDER; राजधानी में फिर चाकूबाजी, दारु भट्टी के पास लहूलुहान मिला युवक,अस्पताल में मौत

रायपुर, राजधानी के फाफाडीह शराब भट्टी के पास पुलिस को एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है. पुलिस की टीम रोज की तरह रात्रि गश्त पर निकली थी. इसी दौरान उनकी नजर भट्टी के पास पड़े गंभीर रूप से घायल युवक पर पड़ी. उन्होंने तत्काल उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमर लोहार (29 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक के गाल, पेट और हाथों पर चाकू से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने गहरा आक्रोश जताते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल देवेंद्र नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

  • Related Posts

    SCAM; 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग मामले में नया खुलासा

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल…

    SUICIDE; तीसरे प्रयास में भी नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, दबाव में थी छात्रा

    जगदलपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’