PAK TERROR;ये तो वार की तैयारी है! आयुध फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द, सेना ने मंगाए खास एयर डिफेंस सिस्टम

नईदिल्ली, भारत पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है. जंग से पहले सेना भी अपनी पूरी तैयारी में लगी है. दुश्मन से जंग के दौरान किसी भी प्रकार की चूक ना रहे या देश को कोई नुकसान ना हो, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है. हाल ही में रक्षा मंत्रालय और सेना के तरफ से बयान आया है कि मानव पोर्टेबल एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दूसरी खेप खरीदने की तैयारी की जा रही है. यह 6 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के फाइटर जेटों, विमानों, ड्रोन और हेलीकॉप्टरों को रोककर नष्ट कर सकती है. वहीं, दोनों देशों के बीच जंग की आशंका को देखते हुए आयुध फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टियां दो महीनों तक रद्द कर दी गई.

रक्षा मंत्रालय और सेना ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि 48 लॉन्चर, 48 नाइट-विज़न साइट, 85 मिसाइल और बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली-न्यू जेनरेशन (वीएसएचओआरएडीएस-एनजी) के एक मिसाइल परीक्षण स्टेशन के लिए टेंडर जारी किया गया है. सेना के अधिकारी ने बताया कि इंफ्रा-रेड होमिंग टेक्नोलॉजी वाले फायर-एंड-फॉरगेट और मैन-पोर्टेबल सिस्टम की बड़ी कमी है.

किसी भी परिस्थिति में मददगार
सेना की नि्विदा में कहा गया है कि सभी मौसम में काम करने वाली एयर डिफेंस सिस्टम, जिसमें एंटी-जैमिंग विशेषताएं होती है और पैरा-ड्रॉप में भी मदद कर पाए. इसका इस्तेमाल मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में किया जाएगा. साथ ही यह पहाड़ी इलाकों में लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर में किया जा सकेगा. लेकिन, बड़ी बात ये है कि डीआरडीओ द्वारा बनाया गया स्वदेशी VSHORADS का उत्पादन होना मुश्किल है. मगर, पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण स्थिति के बाद सेना के लिए मानव-पोर्टेबल वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम के खरीद का नया दौर हो गया है.

छुट्टियां रद्द
वहीं, पाकिस्तान के साथ बढ़ते टेंशन के बीच और आयुध फैक्ट्रियों के कर्मचारियों की लॉन्ग छुट्टियां रद्द कर दी गई है. देश भर में 12 आयुध कारखानों के समूह मुनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL) ने अपने अधिकांश संयंत्रों में अपने कर्मचारियों की लंबी छुट्टियां रद्द कर दी हैं. जानकारी मिली है कि अगले दो महीनों के लिए दो दिनों से अधिक की छुट्टी की अनुमति नहीं दी जा रही है.

BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार की रात कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की है। इधर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने शनिवार को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया। रेंजर पर जासूसी करने का आरोप है। पाकिस्तान ने भी पाक रेंजर पकड़े जाने की पुष्टि की है। BSF और सुरक्षा एजेंसियां रविवार को पूछताछ करेंगी। 

जानिए पाकिस्तान ने कब, कब तोड़ा सीजफायर
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान दहशत में है। भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहा पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने 24 और 25 को रात को संघर्षविराम का उल्लंघन कर LOC पर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल के बाद एक और 2 मई को सीजफायर तोड़ा। शनिवार रात(3 मई) की रात पाक सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए 8 जगहों पर फायरिंग की।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती