Asian Games; 72 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने जीते 100 पदक, महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली, एजेंसी, चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड काम कर दिया है और 72 साल के इतिहास में पहली बार 100 पदक जीते है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार सुबह एशियन गेम्‍स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का यह 25वां गोल्‍ड मेडल रहा और इसी के साथ एशियन गेम्‍स 2023 में भारत ने 100वां मेडल भी अपने नाम कर लिया।

भारत की बेटियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में ओजस प्रवीण देवताले ने अभिषेक वर्मा (149-147) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। गौरतलब है कि एशियन गेम्‍स 2023 मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

कबड्डी टीम का मुकाबला आज

आज होने वाली प्रमुख मुकाबलों की बात की जाए तो भारतीय पुरुष कबड्डी टीम आज फाइनल मुकाबले में नजर आएगी। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की अफगानिस्तान की टीम से आज निर्णायक टक्कर हो सकती है ।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 मेडल था, जो उसने 2018 एशियन गेम्‍स में जीते थे। भारत ने 13वें दिन के अंत तक कुल मेडल 94 है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज 100 मेडल का आंकड़ा पार हो जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; 120 बॉल में 14.35 की औसत से बने 287 रन

    टी- ट्वेंटी  ट्वेंटी के मैच को आकर्षक बनाने के लिए  बाउंड्री छोटी कर दिया जाए तो ये निश्चित है कि चौके छक्कों की बरसात होगी और  स्कोर बोर्ड तेजी से…

    IPL;जब पूरी टीम मिलकर अर्ध शतक नहीं लगा पाई..

    सीजन 2013 के आईपीएल में  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मैच एक ऐसा मैच है जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का कोई भी खिलाड़ी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार