ASSEMBLY;‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे ठगा नहीं…’ CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वो कुशासन के 5 साल थे

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने अनुदान मांगों में चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों में चर्चा के दौरान सीएम साय ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री ने 5 साल में पांच बार भी मंत्रालय की सूरत तक नहीं देखी.

सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस के कुशासन के 5 सालों की याद आती है. ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं. कांग्रेस के नेताओं ने तो अपने लोगों के साथ भी न्याय नहीं किया. कांग्रेस की योजनाएं कागजों पर बनी और कागजों में ही सिमटकर रह गई. कांग्रेस सरकार में नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी का क्या हुआ?

‘गौठानों की राशि का दुरुपयोग हुआ’

गौठानों की राशि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अच्छे से जानती है. गौठानों में आम जनता की कितनी राशि फूंक दी गई, सब जानते हैं. हम लोग गौठानों में गौमाता की दुर्दशा देखते थे तो खून के आंसू आ जाते थे. कांग्रेस की सरकार में शराब के दो काउंटर चल रहे थे. एक कांग्रेस का एटीएम था और दूसरा काउंटर का पैसा उनकी जेब में जाता था.

अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकार में आबकारी विभाग का राजस्व 5 हजार 100 करोड़ था. हमारी सरकार में राजस्व बढ़कर 11 हजार करोड़ तक पहुंच गया. कांग्रेस सरकार में युवाओं के साथ जघन्य अपराध किया गया. कांग्रेस की सरकार में पीएससी का घोटाला हुआ. युवाओं का करियर तबाह करने की कोशिश की गई. हमारी सरकार में दोषियों को जेल भेजा गया. मामले की जांच कराई गई.

नक्सलवाद को लेकर साधा निशाना

नक्सलवाद के खात्मे को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मार्च तक माओवादी आतंकवाद की अंत का लक्ष्य रखा गया. पिछले सप्ताह ही बड़ी संख्या में माओवादियों ने हथियार छोड़ा है. बहादुर जवानों और प्रदेश के लोगों के विश्वास से हमने नक्सली आतंक को खत्म करने में सफलता पाई है.

कांग्रेस को सदन से ज्यादा अपने कार्यक्रम की चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में रेत माफिया बेलगाम थे. जनता त्रस्त थी, हमने रेत की इन नीलामी शुरू की. जनता को राहत मिली. हमारी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया. मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों की उपलब्धियां बताई. विपक्ष की सदन से गैर मौजूदगी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि विपक्ष की पहली जवाब देही सदन के प्रति होती है. कांग्रेस को सदन से ज्यादा अपने कार्यक्रम की चिंता थी, इसलिए सदन छोड़कर चले गए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

    रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर…

    ASSEMBLY; 13 जुलाई से मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’