ASSEMBLY;मुख्यमंत्री का आक्रामक अंदाज में नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा करके बोले… ‘इतने उपदेश अपने बाजू वाले को दिए होते तो आज ये स्थिति नहीं होती’

0 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को विधानसभा में आने से रोकने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ – साय
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा में सोमवार को अपने विभागों की अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब के दौरान  अलग ही अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री साय ने अपनी छवि के विपरीत विपक्ष को हर एक मामले पर  आक्रामक तरीके से जवाब दिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब की शुरूआत में ही नेता प्रतिपक्ष  को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मैं समझता हूं जितना उपदेश आपने मुझे दिया है उतना उपदेश यदि आप अपने बाजू वाले को दिए होते हैं पिछले 5 सालों में तो आज यह स्थिति नहीं होती। मुख्यमंत्री का इशारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर था। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी इशारों की इशारों में मजाकिया लहजे में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि आप तो मेरी बात सुन भी लिये बाजू वाला तो मेरी बात सुनता ही नहीं था ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेता प्रतिपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि ये बात कही गई कि हमें विधानसभा में आने से रोका जाता है। मैं बताना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी ने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया जाता है। दो-दो बार विधायक बनाना, चार-चार बार सांसद बनाना, तीन-तीन बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देना और मोदी जी के शासनकाल में राज्य मंत्री का दायित्व देना और आज मुख्यमंत्री का दायित्व देना, ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

मैं आपको एक बात और बता दूं कि पार्टी ने मुझसे कभी नहीं पूछा कि मुझे क्या दायित्व दे रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसने मुझ जैसे एक छोटे किसान के बेटे को मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को रोकने वाला माई का लाल पैदा नहीं हुआ है। बीते पांच सालों में आप लोगों ने एक भी वादा पूरा नहीं किया जिससे आप लोगों को जनता ने विपक्ष में बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की सारी गारंटी पूरी करने की गारंटी उन्होंने ले रखी है और एक-एक गारंटी पूरी होगी ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    ASSEMBLY; 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर के विकास का खींचा बड़ा खाका, एजुकेशन, इंडस्ट्री और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा,…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….