ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर पूर्व CM बघेल वने सरकार पर साधा निशाना

रायपुर, छ्त्तीसगढ विधानसभा का द्वितीय सत्र (बजट सत्र) राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सोमवार को शुरू हो गया। अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही पहले 5 मिनट इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अभिभाषण के दौरान विपक्षी विधायकों ने जमकर टोंकाटाकी की।

राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का गठन दिसम्बर 2023 में हुआ था। 20 दिसम्बर 2023 को नवगठित विधानसभा के प्रथम सत्र के अपने अभिभाषण में मैंने कहा था कि मेरी सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों और सिद्धांतों के अनुसार छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया दौर प्रारंभ करने के लिए संकल्पबद्ध है। मुझे खुशी है कि अल्प अवधि में मेरी सरकार ने जनता से किए गए वादे पूर्ण करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिसके कारण प्रदेश में न्याय, राहत और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।

पूर्व सीएम बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

वहीं राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभिभाषण को लेकर सबसे आपत्तिजनक बात यह है कि अभी तक राजिम पुन्नी मेला राजपत्र में प्रकाशित है। राज्य सरकार ने अभी कोई परिवर्तन नहीं किया है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में इसे राजिम कुंभ कल्प कहा है। अभिभाषण में मोदी की गारंटियों के बात को शामिल किया गया है, लेकिन अभी तक न तो किसानों को पैसा दिया गया और न ही महतारी वंदन के तहत राज्य की महिलाओं को पैसा मिला है। पिछले सत्र में भी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं है। साय सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ होर्डिंग में है। सरकार धान का खरीदी मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल नहीं दे रही। किसान दर-दर भटक रहे हैं। किसानों को अभी भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार मोदी की गांरटियों की धज्जियां उड़ा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…