ASSEMBLY; 900 से ज्यादा सवाल, सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, डा. महंत पर रहेगी नजर

रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में 900 से ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत पर सबकी नजर रहेगी। कांग्रेस बलौदाबाजार आगजनी, खाद-बीज संकट से लेकर सरकार को घेरेगी। वहीं राज्य सरकार की ओर से कई संशोधन विधेयक सदन में पेश हो सकते हैं। हालांकि पूर्ववर्ती कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार के घोटालों की जांच भी सदन में गूंजेंगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 की महालेखाकर की रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की जा सकती है।

गौरतलब है कि प्रदेश में मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरु होकर 31 जुलाई तक चलेगा। 10 दिवसीय मानसूत्र सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। मानसून सत्र के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया है। विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक मानसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर निर्णय ले सकती है, जिसमें मतांतरण संशोधन विधेयक, नक्सलवाद पुर्नवास नीति शामिल हैं। मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए पंचायत, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह, जल संसाधन, कृषि, वन, स्वास्थ्य आदि विभागों को लेकर सवाल पूछे हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सत्र के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    ASSEMBLY; 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर के विकास का खींचा बड़ा खाका, एजुकेशन, इंडस्ट्री और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा,…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….