ATTENTION; शादी किसी से, सुहागरात किसी और से, मायके वालों ने कर दी दुल्हे की धुनाई

बलौदाबाजार. नव जीवन का अरमान लिए हाथों में मेहंदी लगाये नई नवेली दुल्हन के सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब उसे पति से संबंध रखने वाली लड़की ने अपनी मांग भरते वीडियो और साथ में रहते वीडियो भेज हकीकत बताई. हकीकत पता चलते ही दुल्हन के होश उड़ गए और अब वह समाज सहित प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है.

दरअसल, बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक से बारात भिलाई गई थी. पूरे रीति-रिवाजों के साथ लड़के और लड़की ने समाज के प्रबुद्धजन के समक्ष सात वचनों के साथ फेरे लिए. लड़की के माता पिता ने बड़े सुखद अरमानों के साथ अपनी बेटी को लड़के को सौंपते हुए विदा किया था. लड़की भी सुनहरे अरमानों के साथ बलौदाबाजार अपने ससुराल आई. यहां रिवाजों के साथ ससुराल वालों ने स्वागत किया. इसके बाद जो हुआ वो चौकाने वाला था.

रस्म खत्म होने के बाद लड़का काम का बहाना कर चला गया. देर रात तक नहीं आने पर दुल्हन ने जब लड़के के मोबाईल पर कॉल किया तो किसी लड़की ने उठाया और बताया कि उसने उसके साथ शादी की है और वह सात महीने की गर्भवती है. लड़का अभी भी उसके साथ है कहते हुए वीडियो कॉल पर दिखा दिया.

युवती ने एक वीडियो लड़की के भाई को भी भेज दिया. जिसमें लड़का मांग भर रहा है और साथ रहने का वादा कर रहा है.
जिसके बाद लड़की के माता पिता दूसरे दिन बलौदाबाजार पहुंचे और कोतवाली थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते आवेदन और वीडियो की पेनड्राइव दी. फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है और परिवार को परामर्श केंद्र जाने की सलाह दी है.

इधर लड़के ने उस लड़की के साथ लिखित में समझौता कर साथ रहने की बात कहते हुए शपथ पत्र दिया है. वहीं दुल्हन के मायके वालों ने लड़के की जमकर धुनाई की है ऐसा बताया जा रहा है. जनाकारी के मुताबिक नयी दुल्हन और मायके वालों के साथ समझौते की बात चल रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

    मनाली,  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई…

    MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…