AWARD;पर्यावरण संंरक्षण के लिए कृषि महाविद्यालय नारायणपुर को मिलेगा ‘पर्यावरण चैंपियन अवार्ड 2026’, समारोह 1 जून को

देहरादून/नारायणपुर, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि, वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधीनस्थ लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर को प्रतिष्ठित “पर्यावरण चैंपियन अवार्ड 2026” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।यह सम्मान देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में विश्व पर्यावरण दिवस पर 1 जून को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण करेंगी।

महाविद्यालय द्वारा जनजातीय बहुल नारायणपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संवर्धन, कृषक प्रशिक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से स्थानीय समुदायों में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई है तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिला है। महाविद्यालय द्वारा किसानों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदायों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं अभियानों का नियमित संचालन किया जाता रहा है। यही प्रयास आज राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की पहचान एवं प्रतिष्ठा का आधार बना हैं।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा कृषक समुदाय ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संपूर्ण बस्तर अंचल एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय बताया है।महाविद्यालय प्रशासन ने इस सम्मान को संस्थान की सामूहिक प्रतिबद्धता, परिश्रम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी प्रकृति संरक्षण, सतत कृषि विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD;काव्य महाकुंभ 2026 में सुषमा प्रेम पटेल को मिला “शब्द शिखर सम्मान 2026”

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा आयोजित “काव्य महाकुंभ 2026” में सुप्रसिद्ध साहित्यकारा एवं छंद साधिका सुषमा प्रेम पटेल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक…

    FAREWELL; दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई, सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह

    रायपुर, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने पर कल नवा रायपुर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सहकारिता विभाग राजपत्रित…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…