AWARD; कलाकार सुनील तिवारी भारत के 100 प्रभावशाली भारतीयों की सूची में शामिल, डाक टिकट भी जारी

रायपुर, कलाकार सुनील तिवारी छत्तीसगढ़ी सिनेमा (छालीवुड) और लोक संस्कृति के एक बेहद प्रतिष्ठित और बहुमुखी कलाकार हैं। वे एक सफल अभिनेता और सुरीले गायक होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाले प्रसिद्ध लोक कला समूह के संचालक और निर्देशक भी हैं। छत्तीसगढ़ी कला जगत में उन्हें उनके अद्वितीय योगदान के लिए पहचाना जाता है। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेता, गायक लोक कला समूह के संचालक सुनील तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2026 के भारत के 100 प्रभावशाली भारतीयों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। इस विशेष उपलब्धि के साथ ही उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया गया है।

अंजू बॉबी जॉर्ज के हाथों मिला राष्ट्रीय सम्मान

  नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में सुनील तिवारी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने उन्हें छत्तीसगढ़ी लोककला के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। इसी मंच पर लेखक डॉ. तिलक तंवर की पुस्तक “100 Inspiring Indians” का विमोचन भी किया गया, जिसमें श्री सुनील तिवारी की जीवन यात्रा और उपलब्धियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

यह सम्मान पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति

सुनील तिवारी यह उपलब्धि हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्तित्व बन गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित चक्रधर सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। छात्र जीवन से ही प्रतिभाशाली रहे सुनील तिवारी को बतौर स्काउट तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

लोक कलाकारों को समर्पित किया सम्मान

 समारोह में कला, साहित्य, सिनेमा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा देने वाले देशभर के चुनिंदा 100 लोगों को शामिल किया गया था। सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील तिवारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला का सम्मान है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को प्रदेश के समस्त लोक कलाकारों को समर्पित किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FASTIVAL; बिलासपुर में दो दिनी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 4 दिसम्बर से , 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

    *खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा, 30 नवम्बर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश* रायपुर, . प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी…

    TELUGU;व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने बनाई विशिष्ट पहचान

    0 मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल,रायपुर-विशाखापत्तनम सड़क परियोजना से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..