AWARD; आदिवासी क्षेत्रों में बदलाव की मिसाल, डॉ. रत्ना नशीने को ‘शक्ति रूपा नारी सम्मान’

रायपुर, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, पोषण जागरूकता, कृषि नवाचार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र नारायणपुर की डीन डॉ. रत्ना नशीने को “शक्ति रूपा नारी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरिभूमि एवं INH 27 डिजिटल चैनल द्वारा गत दिवस राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि तथा बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने डीन डॉ. नशीने के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ ग्रामीण व बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डॉ.नशीने द्वारा पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान प्रेरणा, कृषि आधारित प्रशिक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।

लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र नारायणपुर की अधिष्ठाता डॉ. नशीने ने “शक्ति रूपा नारी सम्मान” के लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस सम्मान को सभी महिलाओं की शक्ति और समाज सेवा के प्रति सामूहिक समर्पण को समर्पित किया। बता दें आदिवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हाल के दिनों में अधिष्ठाता डॉ. नशीने को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मु ने सम्मानित किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE;प्यार का कोई मजहब नहीं, मुस्लिम महिला जेलर ने पूर्व कैदी से रचाई शादी, बजरंग दल ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज

     केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ मुस्लिम महिला सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हिंदू युवक धर्मेंद्र सिंह से प्रेम विवाह कर भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की है। जेल…

    HARI KIRTAN; अष्टपहरी नामयज्ञ संकीर्तन राजधानी रायपुर में 9 एवं 10 मई को,कलश यात्रा 8 को निकलेगी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 9 और 10 मई को अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का अनुष्ठान किया जा रहा है। श्री जगन्नाथ…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…