AYODHYA;रामभक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर, रायपुर से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू,1000 से ज्यादा हुई बुकिंग

रायपुर, अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले छत्‍तीसगढ़ के राम भक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने 15 जनवरी से रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या फ्लाइट शुरू कर दी है। समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के 1000 से ज्यादा हवाई यात्रियों ने बुकिंग कराई है।

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट से अयोध्या जाने वाले यात्रियों में से अधिकांश की बुकिंग 19 व 20 जनवरी को है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि इस समय रायपुर से दिल्ली व मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स फुल चल रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री रायपुर से सुबह 9.20 बजे वाली मुंबई फ्लाइट में होते हैं। स्वामी विवेकानंद विमानतल से मुंबई होते हुए अयोध्या जाने वाली फ्लाइट सुबह 9.20 बजे रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट करीब 11.20 बजे मुंबई पहुंचेगी और दोपहर 12.30 बजे मुंबई से अयोधया के लिए उड़ान भरेगी।

अयोध्या का हवाई किराया

आने वाले चार दिनों में मुंबई और दिल्ली के रास्ते से अयोध्या जाने वाले काफी ज्यादा रहेंगे। सुबह वाली फ्लाइट से जाने पर मुंबई विमानतल से एक घंटे में अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। बताया जा रहा है कि मुंबई होते हुए अयोध्या का किराया 19 जनवरी को 20,699 रुपये है। दिल्ली से अयोध्या जाने पर 15,193 रुपये है। मालूम हो कि सभी फ्लाइट हाउसफुल जा रही हैं। 20 से नो एंट्री है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; दपूमरे के 44 स्टेशनों पर 87 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित,38 नई मशीनें जल्द लगेंगी

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल टिकटिंग एवं कैशलेस सेवाओं का विस्तार रायपुर/बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सहज, तेज़ एवं कैशलेस सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य…

    RAILWAY; रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से फिर पटरी पर लौंटी ये 14 ट्रेनें

     रायपुर, गर्मी में रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…