Bangladesh;संसद भंग, मुहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री,पूर्व पीएम खालिदा जिया रिहा

0 यूनुस ने कहा-हसीना के जाने से देश को दूसरी आजादी मिली, देश छोड़कर जाते पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद हुए गिरफ्तार

ढाका,  बांग्लादेश में मंगलवार रात अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद पर नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की नियुक्ति हो गई। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों से वार्ता के बाद यूनुस की नियुक्ति की घोषणा की। इस वार्ता में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल थे। इससे पहले राष्ट्रपति ने देश की संसद (जातीय संसद) को भंग कर दिया जिससे अब नए आम चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है।

मंगलवार को ही मुख्य विपक्षी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया भी रिहा हो गईं। आंदोलनकारी छात्रों ने अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस का नाम प्रस्तावित किया था। छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल में शामिल नाहिद इस्लाम ने बताया था कि मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर छात्रों में सहमति बनी है।

यूनुस जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार

बांग्लादेश को बचाने के लिए 84 वर्षीय यूनुस जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। दो अन्य समन्वयकों-आसिफ महमूद और अबू बकर मजूमदार के साथ नाहिद ने बताया कि सेना और सभी दलों से साफ कह दिया गया था कि यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के अतिरिक्त अन्य कोई सरकार छात्रों को स्वीकार्य नहीं है। देश में न हम सैन्य सरकार चाहते हैं और न ही फासिस्ट सरकार।

यूनुस को 2006 में दिया गया था नोबेल शांति पुरस्कार 

नवनियुक्त प्रधानमंत्री यूनुस ने हसीना सरकार को हटाए जाने का स्वागत किया है। कहा है कि यह बांग्लादेश के लिए दूसरी आजादी की तरह है। ग्रामीण बैंक के जरिये गरीबी दूर करने के प्रयास के लिए यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। 2009 में शेख हसीना के सत्ता में आने के बाद यूनुस के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज किए गए थे।इनमें से श्रम कानून का उल्लंघन करने के एक मामले में उन्हें छह महीने के कारावास की सजा भी हुई थी। एक अन्य घटनाक्रम में देश छोड़कर जा रहे बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री डा. हसन महमूद और एक अन्य पूर्व मंत्री जुनैद अहमद पलक को ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हजारों छात्रों को मिली रिहाई 

जुलाई और अगस्त में छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए हजारों युवाओं को मंगलवार को जमानत दी गई। जुलाई में हुए आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान ¨हसा में लिप्त करीब 11 हजार छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। कई हजार लोग अगस्त में गिरफ्तार हुए थे। राजधानी ढाका में कुछ कार्यालय मंगलवार को खुले और उनमें अधिकारी-कर्मचारी भी पहुंचे। कई इलाकों में दुकानें खुलीं और वाहनों का आवागमन भी देखा गया लेकिन जले हुए वाहन और ¨हसा के निशान भी जहां-तहां दिखाई दे रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर