POLITICS; मैंने भारत-पाकिस्तान का न्यूक्लियर युद्ध रोका…क्रेडिटजीवी डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, अब रुस-यूक्रेन की बारी

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन,  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद ‘स्थिति को संभाल लिया था’, जो एक ‘परमाणु युद्ध’ में बदल सकता था. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार को यह भी दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान पांच या छह विमान ‘मार गिराए गए’ थे. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान किस देश के थे-भारत या पाकिस्तान, या फिर वह दोनों देशों के कुल नुकसान की बात कर रहे थे. भारत यह कहता रहा है कि दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) ने अपनी सैन्य कार्रवाई आपसी बातचीत के जरिए रोकी थी और इसमें अमेरिका की कोई मध्यस्थता नहीं थी.

ट्रंप ने यह बयान अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान की मौजूदगी में दिया. ये तीनों नेता एक त्रिपक्षीय सामारोह में शामिल हुए, जहां अमेरिका की मध्यस्थता में एक शांति समझौते पर दस्तखत किए गए. ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति के तौर पर मेरी सबसे बड़ी आकांक्षा दुनिया में शांति और स्थिरता लाना है. आज का यह समझौता भारत और पाकिस्तान के साथ हमारी सफलता के बाद हुआ है.’

बार-बार भारत-पाकिस्तान का लिया नाम

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘वे एक-दूसरे के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे थे, हालात काफी गंभीर हो गए थे. लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, एक बड़ा टकराव-शायद परमाणु युद्ध- हो सकता था, लेकिन ठीक पहले दोनों महान नेता एकसाथ आए और हालात को संभाला.’ ट्रंप ने कहा कि वह व्यापार के जरिए संघर्ष सुलझा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच मामला सुलझाया. मुझे लगता है कि इसका बड़ा कारण व्यापार था, बाकी किसी वजह से नहीं….’ उन्होंने इस कार्यक्रम में अपने बयान के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष का दो बार उल्लेख किया.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 15 अगस्त 2025 को अमेरिका के अलास्का राज्य में होगी मुलाकात

डोनाल्ड ट्रंप अक्सर दुनिया भर में युद्ध खत्म करवाने के अपने प्रयासों का जिक्र करते हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या वे रूस-यूक्रेन संघर्ष को भी थाम पाएंगे? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलान किया है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अगले शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को अमेरिका के अलास्का राज्य में मुलाकात करेंगे. ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरी और पुतिन की लंबे समय से प्रतीक्षित बैठक अगले शुक्रवार होगी, आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी.’

यूक्रेन के राष्ट्रपति भी शांति के लिए तैयार

यह ऐलान इसलिए और चौंकाने वाला माना जा रहा है क्योंकि एक दिन पहले ही ट्रंप ने पुतिन से ‘बहुत निराश’ होने की बात कही थी, हालांकि बातचीत में कुछ प्रगति होने का भी जिक्र किया था. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन अब शांति चाहते हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति भी इस दिशा में तैयार हैं. हाल की घटनाएं इस प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं.’

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा