T20 World Cup; साउथ अफ्रीका ने रोका भारत का विजयी रथ, सुपर 8 के मुकाबले में मिली बड़ी हार, मार्को ने झटके सबसे ज्यादा विकेट…

अहमदाबाद, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक तरफा अंदाज में भारतीय टीम पर विजय हासिल की. दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया के जीत के मिशन को आज अहमदाबाद स्टेडियम में तोड़ दिया और 76 रनों से मैच जीत लिया. डेविड मिलर और मार्को यानसेन मैच के हीरो रहे.

टॉस जीतकर मैदान में दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने उतरी. शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने तीन विकेट जल्दी झटके, लेकिन फिर डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने बढ़िया साझेदारी कर पारी को संभाला. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी महत्वपूर्ण 24 गेंदों में 44 रन जोड़े. दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाये. वहीं भारत के लिए बुमराह ने सबसे जायदा तीन विकेट लिए. अर्शदीप ने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा शिवम और वरुण चर्कवर्ती ने 1-1 विकेट लिए.
दूसरी पारी के पहले ओवर से ही भारतीय टीम लड़खड़ाने लगी. ईशान बिना रन बनाए पैवेलियन लौट गए, अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में खाता तो खोला लेकिन सिर्फ 15 रन ही जोड़ सके. शिवम दुबे ने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए लेकिन टीम बिखरते चली गई और 111 रन पर ऑल आउट हो गई. दक्षिण अफ्रिका के कप्तान मार्करम ने सबसे पहले ओवर में ईशान किसान का विकेट लिया. सबसे ज्यादा 4 विकेट यानसेन ने लिए. वहीं केशव महाराज ने 3 विकेट और कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए.




