T20 WORD CUP; वेस्टइंडीज के सामने टिक भी नहीं पाए जिम्बाब्वे के लड़ाके, 107 रनों से मिली करारी हार

मुंबई, श्रीलंका की परिस्थिति में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराने वाले जिम्बाब्वे को भारत में आते ही टी20 विश्व कप में करारी हार मिली है। सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना वेस्टइंडीज से हुआ। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने मैच को 107 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। यह इस टी20 विश्व कप की रनों से सबसे बड़ी जीत भी है। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जिम्बाब्वे की पारी सिर्फ 147 रनों पर ही सिमट गई।

शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की तूफानी बैटिंग

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। कैरेबियाई टीम की शुरुआत खराब रही। ब्रेंडन किंग 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाई होप ने 12 गेंदें में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 जोड़े। हेटमायर शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आए। उन्होंने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हेटमायर ने 34 गेंदों पर 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। उन्हें दो जीवनदान भी मिले।

 रोवमेन पावेल ने फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 29 गेंदें खेलीं। पॉवेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में कैरेबियाई बल्लेबाज ने चार चौके और 4 छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में 13 रनों का योगदान दिया। रदरफोर्ड ने महज 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

बाएं हाथ के स्पिनर का कमाल

जिम्बाब्वे को तदिवानाशे मारुमानी ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की। 1.5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 20 रन था। अगली 5 गेंद पर एक भी रन नहीं बना और तीन विकेट गिर गए। यहीं से टीम की बची हुई उम्मीद भी खत्म हो गई। डिओन मेयर्स इसके बाद भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 15 गेंद पर 28 रन बनाए लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद अगले ही ओवर में गुडकेश मोती का शिकार बन गए। सिकंदर रजा और टोनी मुंयोंगा ने 42 रनों की साझेदारी की।

एक समय टीम का स्कोर 94 रन पर 4 विकेट था। 103 तक पहुंचने में 9 विकेट गिर गए। हालांकि आखिरी जोड़ी ने वेस्टइंडीज को परेशान किया। ब्रैड इवांस ने रिचर्ड गवारा के साथ आखिरी विकेट के लिए 44 रन जोड़े। यह जिम्बाब्वे की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी। 5 छक्कों की मदद से इवांस ने 42 रन बनाए। टीम की पारी 18वें ओवर में सिमट गई। बाएं हाथ के स्पिनर गुडकेस मोती ने सबसे ज्यादा 4 और अकील हुसैन ने 3 विकेट लिए। दोनों ने एक-एक मेडन ओवर भी डाला।

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती