T20 World Cup; साउथ अफ्रीका ने रोका भारत का विजयी रथ, सुपर 8 के मुकाबले में मिली बड़ी हार, मार्को ने झटके सबसे ज्यादा विकेट…

 अहमदाबाद, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक तरफा अंदाज में भारतीय टीम पर विजय हासिल की. दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया के जीत के मिशन को आज अहमदाबाद स्टेडियम में तोड़ दिया और 76 रनों से मैच जीत लिया. डेविड मिलर और मार्को यानसेन मैच के हीरो रहे.

टॉस जीतकर मैदान में दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने उतरी. शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने तीन विकेट जल्दी झटके, लेकिन फिर डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने बढ़िया साझेदारी कर पारी को संभाला. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी महत्वपूर्ण 24 गेंदों में 44 रन जोड़े. दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाये. वहीं भारत के लिए बुमराह ने सबसे जायदा तीन विकेट लिए. अर्शदीप ने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा शिवम और वरुण चर्कवर्ती ने 1-1 विकेट लिए.

दूसरी पारी के पहले ओवर से ही भारतीय टीम लड़खड़ाने लगी. ईशान बिना रन बनाए पैवेलियन लौट गए, अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में खाता तो खोला लेकिन सिर्फ 15 रन ही जोड़ सके. शिवम दुबे ने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए लेकिन टीम बिखरते चली गई और 111 रन पर ऑल आउट हो गई. दक्षिण अफ्रिका के कप्तान मार्करम ने सबसे पहले ओवर में ईशान किसान का विकेट लिया. सबसे ज्यादा 4 विकेट यानसेन ने लिए. वहीं केशव महाराज ने 3 विकेट और कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए.

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती