NAXALITE;छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में 42 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल को माओवादियों के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में 42 माओवादियों को मार गिराया है, जिसमें 35 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, पर इस बात की अब तक किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी ने बताया कि माओवादियों के विरुद्ध जारी बड़े अभियान में 40 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, जबकि इस क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार 45 से अधिक माओवादियों को सुरक्षा बल ने ढेर कर दिया है। यद्यपि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज पी. ने कहा है कि माओवादियों के विरुद्ध यह संकल्प अभियान एक टेस्ट मैच की तरह है, जिसमें प्रत्येक दिन रोमांचक नहीं हो सकता, परंतु इस टेस्ट मैच का अंत सुखद होगा और बड़ी सफलता मिलेगी।

बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा (काली पहाड़़ी) पर छिपे शीर्ष माओवादियों के ठिकाने को दस हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवान पिछले चार दिन से घेरे बैठे हैं। इस पहाड़ी पर 350 से अधिक हार्डकोर माओवादियों के छिपे होने की बात कही जा रही है।

इन माओवादियों की मौजूदगी की संभावना

सेंट्रल कमेटी सदस्य: बटालियन प्रभारी माड़वी हिड़मा, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य दामोदर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सचिव बसव राजू, बंडी प्रकाश, बटालियन कमांडर बारसे देवा व केसा की उपस्थिति बताई जा रही है। अब तक माओवादियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को 100 घंटे का समय पूरा हो चुका है। 350 से अधिक हार्डकोर माओवादियों के पहाड़ी पर छिपे होने की बात कही जा रही है। यह पहाड़ 250 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 50 किलोमीटर पहाड़ का क्षेत्र छत्तीसगढ़ में आता है और बाकी तेलंगाना में है।

अभियान के 100 घंटे, अब तक तीन ही शव मिले

माओवादियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को अब तक 100 घंटे का समय पूरा हो चुका है। इसमें अब तक हिड़मा की बटालियन के तीन माओवादियों को मार गिराने की सफलता मिल पाई है। इस बीच 42 डिग्री तापमान और कर्रेगुट्टा पहाड़ी की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए सुरक्षा बल के 40 से अधिक जवान लू लगने से बीमार पड़ गए हैं। बीमार पड़े जवानों को हेलीकॉप्टर से निकालकर भद्राचलम, वेंकटापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग