Railway; यात्रियों को देने जा रही है बड़ी राहत, टिकट कैंसिल करने पर नहीं कटेगा ये चार्ज

नईदिल्ली, रेलवे अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। भारतीय रेलवे वेटिंग टिकट कैंसिलेशन (Indian Railways Updates) पर लगने वाली क्लर्केज फीस हटाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे ने यह फैसला पैसेंजर्स की शिकायत और सार्वजनिक दबाव के बाद लिया है।

प्रति यात्री 30 से 60 रुपए तक ली जाती थी फीस

अभी तक ऑनलाइन वेटिंग टिकट कैंसिल (Online waiting ticket cancel) करने पर प्रति यात्री 30 से 60 रुपए तक की फीस ली जाती है। यह फीस स्लीपर क्लास में 60 रुपए और थर्ड, सेकंड या फर्स्ट क्लास में 60 रुपए से ज्यादा हो सकती है। पिछले साल सोशल मीडिया (Social media) पर कई पैसेंजर्स ने इस फीस के खिलाफ IRCTC से शिकायतें की थीं। जिसके बाद यह मुद्दा रेलवे के बड़े अधिकारियों तक पहुंचा। हालांकि, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस प्रस्ताव पर मंत्रालय में चर्चा चल रही है।

नहीं मिलेगी पूरी तरह राहत

अभी तक टिकट कैंसिलेशन के लिए IRCTC के ऑनलाइन पोर्टल पर फीस ली जाती थी। अगर वेटिंग टिकट कैंसिल होती है, तो टिकट की कीमत घटाकर बाकी रकम वापस की जाती है, लेकिन क्लर्केज फीस अलग से काटी जाती है। जिसे रेलवे खत्म करने की योजना बना रहा है, ताकि यात्रियों को राहत मिले। IRCTC के एक अधिकारी ने बताया कि अगर यह फीस हटती है, तो कैंसिलेशन के बाद पूरी रकम वापस की जा सकेगी। हालांकि, एक छोटा शुल्क तब भी काटा जाएगा।

कैंसलेशन चार्ज से हुई 6 हजार करोड़ की कमाई

बता दें कि भारतीय रेलवे टिकट कैंसिलेशन से अच्छी खासी कमाई करता है। पिछले साल एक RTI के जवाब में बताया गया कि रेलवे ने कैंसिलेशन से 6,000 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, वित्त वर्ष 2023 में रेलवे की कुल कमाई 2.7 लाख करोड़ रुपए रही। जिसमें यात्री और माल ढुलाई से बढ़ोतरी हुई। यात्री संख्या में 6 फीसदी और माल ढुलाई में 735 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। अब रेलवे के इस कदम से यात्रियों को फायदा होगा, खासकर उन लोगों को जो अक्सर टिकट कैंसिल करते हैं। अगर यह नीति लागू होती है, तो रिफंड प्रक्रिया आसान होगी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

  • Related Posts

    RAILWAY; भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 192 मामलों से 1,02,780 रुपए जुर्माना

    रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक…

    STAND; रायपुर स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था बदलाव, आरक्षण केंद्र के पास नहीं, एक्सप्रेस-वे के पास रखे जाएंगे वाहन…

    0 वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क तय रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर