ATTACK; पूर्व मंत्री मो.अकबर ने केंद्र सरकार से की पहलगाम के मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग

रायपुर, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने कड़ी निंदा करते हुए मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने आतंकी हमले में प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है. साथ ही मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

मोहम्मद अकबर ने कहा है कि आतंकवादियों की कायराना हरकत से देशवासियों में गुस्सा है. जम्मू-कश्मीर में फंसे नागरिक देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने घर लौटने के लिए परेशान हैं क्योंकि विमानन कंपनियों ने किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है. केंद्र सरकार इन परेशान लोगों को उनके घर भिजवाने के लिए तत्काल व्यवस्था कराए.

मुस्लिम समाज बिरगांव ने दी कैंडल मार्च निकालकर श्रीद्धांजलि
  जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम के निकट एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई जिसका बिरगांव मुस्लिम समाज पुरज़ोर विरोध करता है। 23 अप्रैल 2025 को रात 8 बजे गाज़ी नगर जौहरे आज़ाम चौक से बिरगांव मेन रोड होते हुए व्यास तालाब चौक तक कैंडल मार्च निकालकर बिरगांव आडवानी स्कूल के सामने लगी महात्मा गांधी प्रतिमा के पास श्रीद्धांजलि दी गरा। यहाँ इकराम अहमद ने अपने उदबोधन मे भारत सरकार से मांग की है कि 27 लोगों के हत्यारों के घर मे घुसकर मारने का समय आ गया हैं सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए। आलोचना व निंदा करने का समय चला गया है हमे पुरी उम्मीद ही नही विशवास है कि देश की सुरक्षा मे समाज के लोग अपनी जान भी दे सकते है।
 
  • Related Posts

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    POLITICS; बीजद का उडीसा में बड़ा दांव! दत्तेश्वर होता और संतृप्त मिश्रा को राज्यसभा का टिकट

    भुवनेश्वर, बीजू जनता दल (BJD) ने आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें डॉ. दत्तेश्वर होता और डॉ. संतृप्त मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग