
रायपुर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़े आयोजन किए जा रहे हैं.रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक 13 किलोमीटर के मार्ग पर 25 लाख दीये जलाए गए. अकेले मरीन ड्राइव में 1 लाख दीये जलाए गए. रायपुर के मरीन ड्राइव में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे.सीएम साय सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव पहुंचे. मरीन ड्राइव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे. रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक 1 किलोमीटर के मार्ग पर 25 लाख दीये जलाए गए. अकेले मरीन ड्राइव में 1 लाख दीये जलाए गए.

सीएम ने कहा-अद्भूत नजारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी है. उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देशभर में आज ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाया जा रहा है. राजधानी में 25 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीपक जलाने की अपील की गई है और राजधानी में आज अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है.
आशीर्वाद का दीपक जलाया
वहीं, मुख्यमंत्री निवास में भी शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीपक जलाया गया. सीएम साय ने विभिन्न समाजों और संगठनों का आभार जताते हुए रामकृष्ण मिशन, ब्रह्मकुमारी, गायत्री परिवार के साथ ही मुस्लिम, जैन, सिख समेत कई समाजों को धन्यवाद दिया जिन्होंने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जनसेवा के शानदार 25 वर्ष पूरे किए हैं और नए भारत का निर्माण उनके नेतृत्व में हो रहा है. कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर दूसरे देशों को भी भेजी. सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से अधिक आशीर्वाद के दीपक जलाए गए हैं और ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो रहा है.
प्रदेश के कई हिस्सों में खास आयोजन
सिर्फ राजधानी ही नहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सशक्त भारत के लिए देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है जिसको लेकर के देश भर में लोगों ने अपने-अपने घरों में, सार्वजनिक स्थलों पर दीया जलाकर देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर एमसी जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में गंगा सरोवर में गंगा सरोवर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से आशीर्वाद का दीप जलाया. इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर दीया जलाया.







