BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर की है। बीजद के विधायकों ने विधानसभा परिसर में स्पीकर से मुलाकात कर यह याचिका सौंपी।

इस मुद्दे पर बीजद विधायक अरुण साहू ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 191 के तहत इन विधायकों की सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर काम किया है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजद के 6 विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबित कर दिया।

इन विधायकों पर गिरी गाज

जिन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, उनमें देवी रंजन त्रिपाठी, सौविक बिस्वाल, रमाकांत भोई, नबा मलिक, सुभासिनी जेना, चक्रमाणि कन्हर शामिल हैं। इन सभी पर पार्टी के फैसले के खिलाफ मतदान करने का आरोप है। इसके अलावा चंपुआ विधायक सना महाकुड़ और पाटकुरा विधायक अरबिंद महापात्र को भी पार्टी पहले ही निलंबित कर चुकी है, जिन्हें अब इस कार्रवाई के दायरे में शामिल किया गया है।

राजनीतिक असर पर नजर

बीजद के इस कदम को पार्टी अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में राज्य की सियासत की दिशा तय कर सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    POLITICS; महिला आरक्षण कानून बन चुका, निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं-मो.अकबर

    रायपुर, पूर्व केबीनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक बयान जारी कर कहा है कि लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के पश्चात् भाजपा लोगों को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…