POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती तथा प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरी के द्वारा जो जबरिया चालान लोगो को भेजे जा रहे है, वह अत्याचार है। बिना स्टापलाईन, जेब्रा क्रॉसिंग पार किये, जबरिया चालान भेजा जा रहा है। आप रोड के किनारे सब्जी ले रहे चालान आ जायेगा। यातायात के संकेतक मिट गये है और पुलिस उसके उल्लंघन पर कार्यवाही कर रही है। पुलिस अपराध नियंत्रण का अपना मूल काम भूल गयी है। कमिश्नरी प्रणाली जनता को परेशान करने लागू की गयी है क्या? चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं तो रुक नहीं रही है। जनता जितना अपराधों से परेशान थी उतना अब पुलिस के चालान से परेशान है। पुलिस वसूली मास्टर बन चुकी है। पुलिस ने चालानी कार्यवाही बंद नहीं किया तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी चौराहे पर बनाई गई स्टॉप लाइन मिट गई है, जेब्रा क्रासिंग मिट गयी है पुलिस अंदाजन लोगों को लाइन क्रास करने के नाम पर चालान भेज रही है। चालान नहीं पटाने पर गाड़ियां घर से उठाये जाने की धमकी दी जा रही, गाड़ियां घरों से उठाई जा रही है। रायपुर कमिश्नरी की पुलिस से राजधानी वासी खौफ खाने लगे है। पुलिस व्यवस्था बनाने नहीं वसूली करने चालान भेज रही है, पुलिस का रवैया आपत्तिजनक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। बदमाश, आम आदमी के घरों में घुस कर गोली मार रहे है। हत्या कर हत्यारें कटे सर को लेकर खुल्ला घूमते हैं। प्रदेश के हर शहर में रोज हो रही हत्याओं से आम आदमी डरा हुआ है। मासूम बच्चियों से दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी है। 5 साल की मासूम बच्ची सुरक्षित नहीं। लूट, चोरी, हत्या, चाकूबाजी के कारण नागरिकों में दहशत का माहौल है। गृह मंत्री, मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। छत्तीसगढ़ में आम नागरिक बढ़ते अपराध से डरा हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; महिला आरक्षण कानून बन चुका, निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं-मो.अकबर

    रायपुर, पूर्व केबीनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक बयान जारी कर कहा है कि लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के पश्चात् भाजपा लोगों को…

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…