BJP;झुग्गी बस्तियों में पैठ जमाने समरसता दिवस पर 1000 लोगों को समरसता भोज,भाजपा की तैयारी शुरु

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी रायपुर के जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के निवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1000 लोगों के लिए समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा।

इस समरसता भोज में छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहेंगे। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  ब्रिजेश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल भोजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सामाजिक सद्भाव, एकता और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि, “भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ झुग्गी-झोपड़ी के हर परिवार तक पहुंचाने के साथ-साथ हम सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रहे हैं। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रिजेश अग्रवाल, सह-संयोजक अजीत सेनापति, राजेश रिछारिया, रोहित राय उपस्थित रहे |

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..