BJP; भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

 रायपुर, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद 84 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है. इस सूची में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और मंत्रियों समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य की लिस्ट जारी की है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यसमिति की सूची जारी की. इसमें क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर, सरोज पांडेय को भिलाई, लता उसेंडी को कोंडागांव, डिप्टी सीएम अरुण साव को मुंगेली, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को कबीरधाम और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस लिस्ट में कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायकों को कमान दी गई है.

इन सदस्यों की नियुक्ति भी हुई

कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई है. इसमें 69 सदस्यों का नाम है. वहीं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य लिस्ट घोषित की गई, जिसमें 25 सदस्यों को नाम है. शिवप्रकाश और अजय जामवाल जैसे बड़े नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; 70 प्रदर्शनकारी कस्टडी में, झड़प में 50 जवान जख्मी… सीजेपी के संसद मार्च में जमकर बवाल, युवाओं से बर्बरता देख जारी रखूंगा अनशन…

    नईदिल्ली,  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद चलो आंदोलन ने सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच जगह-जगह हुए तीखे टकराव के…

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र