BJP; संत रविदास के आदर्शों पर चलेगा भाजपा का संकल्प अभियान, कौशिक बोले-केवल संत नहीं मानवता के पथ प्रदर्शक

रायपुर, संत शिरोमणी गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को भारतीय जनता पार्टी समरसता संकल्प के रूप मे वृहत अभियान चलाने जा रही है , जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के पदाधिकारियों, जिले की टोली, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल की टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय एकात्म परिसर मे आहूत की गयी। बैठक में भाजपा ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि संत रविदास किसी समाज विशेष के संत नहीं थे अपितु वे सकल समाज के सम्पूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक, भारतीय संस्कृति एवं भक्ति आंदोलन के महान संत श्रेष्ठ समाज सुधारक और महान आध्यात्मिक चिंतक थे। जिस वक्त भारत वर्ष विभिन्न तरह के आक्रान्ताओं से त्रस्त था ऐसे समय संत रविदास का मार्गदर्शन एवं संबल देश को दिशा देने का काम किया। संत रविदास ने जाति बंधन से ऊपर उठकर मानव समाज को “मन चंगा तो कटौती में गंगा” का नारा देकर कर्म प्रधान शक्ति और भक्ति को आधार बना कर दिशा दी।

जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा की योजना रचना पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज देश मे जो परिस्थितियाँ दिखाई दे रही है ऐसे समय हम सभी कार्यकर्ताओ का नैतिक दायित्व बनता है कि हम सभी मिलकर जन जन मे राष्ट्रभक्ति का अलख जगायें । हर घर तिरंगा अभियान को जिसे केवल भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश मे चलाया है ऐसे अभियान एक राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते है| काँग्रेस पार्टी को भारत माता की जय बोलने पर भी शर्म आती है ऐसे लोग तिरंगा का सम्मान क्या करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज के 650वीं जयंती के उपलक्ष्य मे देशव्यापी अभियान 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जायेगा । अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के दिव्य संदेश को जन जन तक पहुचाना है एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है । इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल मे 5 स्थानों पर दीप प्रज्वलन आरती कार्यक्रम करना निश्चित किया गया है | 31 जुलाई 2026 को वाराणसी से प्रारंभ हुई यात्रा रायपुर बंजारी धाम पहुंचेगी जहां रायपुर जिले के कार्यकर्ताओं एवं जन मानस के द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा।

बैठक मे रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नान. अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छ.ग. हज कमिटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, सभापति सूर्यकांत राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभा दुबे, अशोक पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पुराने साथियों से मिलकर गदगद हुए, स्मरण साझा किया

    रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहा का सक्ति जिले के कार्यक्रम से रायपुर वापस लौटने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के वरिष्ठ…

    POLITICS; मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई कांग्रेस में शामिल, पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, छत्तीसगढ की राजनीति से एक बड़ी खबर से खलबली मच गई है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास साहेब कांग्रेस में शामिल हो गए…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले