BJP ; नगरीय निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरी भाजपा, नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए केवल प्रत्याशियों की जीत-हार का मुकाबला नहीं रहने वाला है। बल्कि यह चुनाव भाजपा की जमीनी पकड़ और नेताओं की राजनीतिक क्षमता के साथ अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी का पैमाना भी बन सकता है। पार्टी संगठन ने 15 निकायों में चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए विधायकों, सांसदों, महापौर, संभाग प्रभारियों और जिला संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

पार्टी के रणनीतिकारों की माने तो नगरीय निकाय चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही स्थानीय संगठन को सक्रिय करने की योजना बनाई गई है। भाजपा की कोशिश चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाया जाए। इसके तहत स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय कर कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ स्थानीय स्तर के मुद्दों को समझना भी इन प्रभारियों की रणनीति का हिस्सा रहेगा।

निकायों में प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा ने चुनावी तैयारियों के लिए अलग-अलग निकायों में प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें विधायक, सांसद, महापौर, संभाग प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर इन नेताओं की भूमिका चुनावी रणनीति तैयार करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने में अहम होगी। पार्टी का प्रयास है कि सभी निकायों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए।

इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

भाजपा संगठन ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर अलग-अलग नगरीय निकायों में प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। बिरगांव की जिम्मेदारी सौरभ सिंह को प्रभारी और विधायक भावना बोहरा को सहप्रभारी बनाया गया है। नगर निगम भिलाई में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी प्रभारी और सांसद लक्ष्मी वर्मा सहप्रभारी होंगी। रिसाली की जिम्मेदारी हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और भिलाई-चरोदा की जिम्मेदारी पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा को दी गई है।

वहीं रायपुर नगर निगम में महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौर को सहप्रभारी बनाया गया है। जामुल नगरपालिका में CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रभारी और दुर्ग महापौर अलका बाघमारे सहप्रभारी होंगी। खैरागढ़ में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और सारंगढ़ में पूर्व विधायक रजनीश सिंह को प्रभारी बनाया गया है। प्रेमनगर नगर पंचायत में ललनप्रताप सिंह प्रभारी और विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते सहप्रभारी होंगी। इसके अलावा नरहरपुर की जिम्मेदारी विधायक नीलकंठ टेकाम और भैरमगढ़ की जिम्मेदारी विधायक चेतराम अटामी को सौंपी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; शक्कर के बढ़ते कीमतों के विरोध में कांग्रेस करेगी ‘चीनी सत्याग्रह’, दीपक बोले- जनता से 36 हजार करोड़ वसूल चुकी सरकार 

    जगदलपुर. शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. महंगाई के विरोध में कांग्रेस अब ‘चीनी सत्याग्रह’ के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी में…

    POLITICS; ओडिशा की राजनीति में बड़ा मोड़: पंचायत चुनावों से पहले BJD का पुनर्गठन, सुजाता कार्तिकेयन के इर्द-गिर्द ‘कोर टीम’ की तैयारी

    भुवनेश्वर, ओडिशा में आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजू जनता दल ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….