BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए प्रदेशभर में 36 लाख आशीर्वाद के दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 100 दीये जलाने की तैयारी की है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी संभागीय, जिला और विकासखंड मुख्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर क्षेत्र पर भी विशेष फोकस रहेगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुसार बस्तर के गांव-गांव में आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को अभियान से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान के माध्यम से सेवा, विकास और सामाजिक भागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्कूलों में बच्चे बनाएंगे ‘सेवा चित्र’

अभियान के दौरान स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बच्चे पेंटिंग और चित्रों के माध्यम से सेवा तथा विकास से जुड़े विषयों को प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही स्कूलों और पंचायतों में ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों और बदलावों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

गनबाड़ी केंद्रों में होगा ‘आंगन का मिलन’

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत फल वितरण समेत विभिन्न सामाजिक गतिविधियां की जाएंगी। वहीं ‘कहानी बदलाव के बीच’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान लिए गए विभिन्न बड़े फैसलों और बदलावों को लोगों तक कहानी के माध्यम से पहुंचाने की योजना है। इसमें अनुच्छेद 370 हटाने जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा।

‘सेवा मेरा योगदान’ और रंगोली प्रतियोगिता

अभियान के दौरान ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को सामाजिक सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा ‘सेवा के रंग’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें कलाकारों के साथ विभिन्न संस्थानों और कार्यालयों की भागीदारी भी रहेगी। सेवा की थीम पर रंगोली बनाकर अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

अभियान के तहत 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में मशाल लाई जाएगी और निर्धारित स्थान पर स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के जिला मुख्यालयों को एक साथ संबोधित करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी