रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई. दोनों की इस इंटिमेट वेडिंग में साउथ के सेलेक्टिव कलाकार ही शामिल हुए. बाद में कपल ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इंटिमेट वेडिंग झलक दिखाई. रश्मिका देवरकोंडा फैमिली की बहू बन गई हैं. अब रश्मिका की लेटेस्ट पोस्ट ने उनकी प्रेग्नेंसी को हवा दे दी है.
पैन इंडिया एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने लंबे समय के दोस्त विजय देवरकोंडा के साथ 26 फरवरी को शादी की थी. साल 2018 में ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई दोस्ती अब खूबसूरत शादीशुदा जिंदगी तक पहुंच गई है. रश्मिका अब पत्नी और बहू बन गई हैं. क्या वह जल्द ही मां भी बनने वाली हैं? हां, ऐसी चर्चा अब जोरों पर है.

विजय देवरकोंडा संग शादी को सिर्फ डेढ़ महीना हुआ है और रश्मिका मंदाना ने अब हम तीन हो गए लिखकर एक वीडियो पोस्ट किया है. हाल ही में प्रेग्नेंट होकर शादी करने का ट्रेंड भी काफी चल रहा है, ऐसे में रश्मिका की इस पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें विजय और रश्मिका जैसी दिखने वाली मूविंग ग्राफिक्स नजर आती हैं. उनके पास एक खूबसूरत पीले रंग का फूल आता है. वहां मूविंग रेड हार्ट इमोजी भी दिखती हैं. इसके साथ रश्मिका ने अब हम तीन हो गए लिखकर व्हाइट हार्ट इमोजी भी लगाई है
रश्मिका मंदाना की इस पोस्ट पर फैंस कमें कर उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं क्या वह मां बनने वाली हैं. एक यूजर ने लिखा, “क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं?” दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? ” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अभी के लिए तीन का मतलब फूल है या फिर तीन का मतलब जूनियर विरोश है
एक और यूजर ने लिखा, “क्या आप मां बनने वाली हैं? फैमिली लाइफ में स्वागत है.” रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट में ‘टेरेबली टिनी पोस्ट’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया है. उन्होंने एक और ‘रश्मिकारू’ नाम के अकाउंट को भी टैग किया है. ‘रश्मिका & रू’ लिखा हुआ अकाउंट है.
इसे देखकर लगता है कि अभी-अभी समर वेकेशन शुरू हुआ है. क्या रश्मिका ने बच्चों के लिए कोई कार्टून शो लॉन्च किया है? या फिर बच्चों की कोई सीरीज शुरू की है, ऐसे सवाल उठ रहे हैं. रश्मिका के पास पहले से ही ‘रश्मिकारू’ नाम का एक अकाउंट है, जिसे वह डायरी की तरह मेंटेन करती हैं. छोटी-छोटी लेकिन असरदार बातें वहां लिखती हैं.




