BRIBE;किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पटवारी, मचा हड़कंप, SDM ने दिए जांच के आदेश

रायगढ़, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला शुरुआत से ही है। जिसे जब जहां मौका मिलता है, पक्षकार को लूट लेता है। ऐसे ही एक प्रकरण में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो इंटरनेट में प्रसारित हो गया है। जबकि किसान ने स्वयं यह वीडियो बनवाया है। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने पटवारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कथित वीडियो में हलका पटवारी सुलोचना साव नजर आ रही हैं। उनके साथ बलिराम पटेल नामक किसान भी है। दोनों के बीच बातचीत से पता चलता है कि किसान की भूमि से संबंधित कोई काम है। पटवारी पहले ही खर्चा देने की बात कहती हैं। इसके बाद आखिर में दोनों के बीच रकम को लेकर बात होती है।

पटवारी सुलोचना साव काम के एवज में और रुपए की मांग करती हैं। मिली राशि को अपर्याप्त बताती हैं। इस वीडियो के सामने आते ही पटवारियों में हडक़ंप मच गया है। एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी ने मामले में सख्त तेवर दिखाते हुए पटवारी पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पटवारी को आफिस अटैच किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……