ELECTION; शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष विजय रत्नाकर, सचिव बृजभूषण सिंह चुने गए

रायपुर, गत दिवस राजधानी रायपुर के प्रो जे एन पांडेय स्कूल सभागार में छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला रायपुर का सामान्य सभा की बैठक में संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष विजय रत्नाकर (7 मतों से निर्वाचित) हुए। कोषाध्यक्ष वरुण पांडेय एवं सचिव बृजभूषण सिंह निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष – लाल बहादुर सोनकर- अमित चंद्राकर- प्रदीप साहू- पंचराम कौशिक, सह सचिव गुरुप्रिया बागड़े, उप कोषाध्यक्ष ढालेश्वरी टंडन, प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी-भोजराम मनहरे, सलाहकार – संजय शुक्ला- सी के वर्मा- राकेश प्रधान- संदीप गोविलकर- पोमन तारक- श्रीमती एन पी अली- श्रीमती किरण प्रधान, कार्यकारिणी – चांदनी दीवान, नीतू देवदास, ज्ञानचंद साहू, मनप्रीत कौर एवं चंद्रवती मीरे सर्व सम्मति से निर्वाचित हुए। 

रायपुर जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का निर्वाचन कार्यवाहक समिति के पीताम्बर पटेल की उपस्थित एवं संचालन में किया गया किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  संजय शुक्ला सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रायपुर,  एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सी के वर्मा क्रीड़ा प्रभारी विकासखंड तिल्दा, राकेश प्रधान क्रीड़ा प्रभारी विकासखंड आरंग, संदीप शर्मा विकासखंड धरसीवां,पोमन तारक विकासखंड अभनपुर रहे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन अमित चंद्राकर, लाल बहादुर सोनकर और विजय रत्नाकर ने  किया। मतगणना पश्चात सभा में रायपुर जिला के सभी विकासखंडॉ के व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। कर्मचारी नेता पिताम्बर पटेल ने बाताया कि इसके पहले जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के मुख्य अतिथि में रायपुर जिला से सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षकों बी आर साहू, आर एल तारक , शिवनंदन , गोवर्धन ध्रुव का बिदाई सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    MINING; राजधानी में अवैध उत्खनन पर 5 ठेकेदारों पर लगा 2.90 करोड़ का जुर्माना, 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

    रायपुर , अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ…

    GRAMA SABHA; जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा, कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण

    नारायणपुर, गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के बीच बस्तर के नारायणपुर जिले से लोकतंत्र की एक सुखद तस्वीर सामने…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर