BULLION; सोणा कितना सोणा है….. पांच वर्षों में दोगुना हुआ सोने का दाम, प्रति दस ग्राम 63 हजार पार

रायपुर, सोना आखिर सोना है… कहावत सच साबित हो गई है। निवेश की दृष्टि से देखें तो बीते पांच वर्षों में सबसे सुरक्षित और सबसे ज्यादा निवेश देने वाला माध्यम सोना ही बन गया है। बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हालत के चलते बीते पांच वर्षों में सोने का दाम दोगुने से ज्यादा हो गया है।

सोमवार को रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 63,700 रुपय रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आई है। चांदी 76,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर व प्रापर्टी की तुलना में सोने पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। इस वर्ष त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में जबरदस्त कारोबार हुआ। प्रदेश में 140 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। अब शादी सीजन में भी सराफा संस्थानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है।

जनवरी 2018 में 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम था सोना

वर्ष 2018 में सोना 30,200 रुपये था और आज 63,700 रुपये है। चांदी 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम थी और आज 76,000 रुपये है। मतलब सोना 110 प्रतिशत और चांदी 92 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा दे रही है।

इस वर्ष 24 दिनों में नौ हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना

वर्ष 2023 में सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी रही। एक जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक सोने की कीमत में लगभग नौ हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी आई। 24 जनवरी को सोना 63,500 रुपये प्रति दस ग्राम था।

कीमतों पर एक नजर

  • 1 जनवरी 2018 – सोना 30200 व चांदी 39600
  • 1 जनवरी 2019 – सोना 32700 व चांदी 39000
  • 1 जनवरी 2020 – सोना 39150 व चांदी 46700
  • 1 जनवरी 2021 – सोना 51400 व चांदी 66400
  • 1 जनवरी 2022 – सोना 49500व चांदी 63700
  • 1 जनवरी 2023 – सोना 54000 व चांदी 66500
  • 24 जनवरी 2023 – सोना 63500 व चांदी 75000
  • 27 नवंबर 2023-सोना 63700 व चांदी 76000
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..