रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक, आर्थिक और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। खास तौर पर जनहित से जुड़े विषय, विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी नीतिगत फैसले बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचा विकास, ऊर्जा, रोजगार और ग्रामीण विकास से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अलावा कुछ नए विधेयकों और संशोधन प्रस्तावों को भी केबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिपरिषद की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए निर्णयों का सीधा असर राज्य के विकास कार्यों और आम नागरिकों पर पड़ने की उम्मीद है। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे और अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।







