CABINET;मोदी कैबिनेट में किसानों को बड़ा तोहफा, 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी मंजूर

नईदिल्ली, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इसमें कुल एक लाख 74 हजार 207 करोड़ के प्रस्तावों और प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. मीटिंग में हुए फैसलों में किसान को बड़ा तोहफा दिया गया है. किसानों के लिए 41 हजार 534 करोड़ की खाद सब्सिडी को मंजूरी दी गई है.

किसानों के लिए खाद सब्सिडी 4317 करोड़ बढ़ी

केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में किसान, ऊर्जा और यातायात को फोकस किया गया. खरीफ 2026 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी को लगभग 41 हजार 534 करोड़ की मंजूरी दी गई है. इसमें पिछली बार की तुलना में 4317 करोड़ रुपये बढ़ाए गए हैं. मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण दुनियाभर में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर दिक्कत आ रही है. जिसके कारण कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में दुनियाभर में हो रहे बदलाव के कारण देश में किसानों पर इसका असर ना पड़े, जिसके लिए सरकार ने ये फैसला लिया है. नई दरें एक अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेंगी.

राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को मंजूरी

इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट में राजस्थान में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को मंजूरी दी गई है. इसके लिए 79,459 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. वहीं इस फैसले के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है. शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”यह निर्णय परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देगा और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगा.’ वहीं हाइड्रोपावर सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश को मंजूरी मिली है. इसमें कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (1720 MW) के लिए 26,070 करोड़ और कालई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट (1200 MW) के लिए 14,106 करोड़ रुपये भी शामिल है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION;असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू…

    0 केरल और पुडुचेरी से आगे निकला असम, सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी वोटिंग नई दिल्ली,असम के साथ केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा के लिए वोटिंग…

    FASTAG; 1 अप्रैल से हाईवे पर गाड़ी चलाना होगा महंगा, बढ़ने जा रही है फास्टैग एनुअल पास की कीमत

    नईदिल्ली, अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag एनुअल पास लेने का सोच रहे हैं, तो जल्द ही ले लीजिए। 1 अप्रैल से इसके दाम बढ़ जाएंगे।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….