FASTAG; 1 अप्रैल से हाईवे पर गाड़ी चलाना होगा महंगा, बढ़ने जा रही है फास्टैग एनुअल पास की कीमत

नईदिल्ली, अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag एनुअल पास लेने का सोच रहे हैं, तो जल्द ही ले लीजिए। 1 अप्रैल से इसके दाम बढ़ जाएंगे। NHAI ने एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है। यानी इसमें 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी छोटी लगती है, लेकिन जो आज हो सकता है, उसे कल पर क्यों टालना। पहले यह समझते हैं कि यह एनुअल पास है क्या।

मिलेगी 200 टोल ट्रिप

NHAI ने पिछले साल अगस्त में FASTag एनुअल पास की शुरुआत की थी। यह उन लोगों के लिए बना है जो अक्सर नेशनल हाईवे पर आते-जाते रहते हैं। एक बार 3,000 रुपये दो और फिर एक साल या 200 टोल ट्रिप तक, जो भी पहले खत्म हो, का बिना रिचार्ज की चिंता के आनंद लो। देशभर में करीब 1,150 टोल प्लाजा पर यह पास काम करता है। इसमें नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे दोनों शामिल हैं।

56 लाख से ज्यादा लोग ले चुके ये पास

NHAI के मुताबिक अब तक 56 लाख से ज़्यादा लोग यह पास ले चुके हैं। इसे रिचार्ज करना बेहद आसान है। Rajmarg Yatra App खोलिए या NHAI की वेबसाइट पर जाइए। पेमेंट करते ही दो घंटे के अंदर आपके मौजूदा FASTag पर एनुअल पास एक्टिवेट हो जाएगा।

जिन्हें FASTag के बारे में बेसिक जानकारी चाहिए उनके लिए बता दें कि यह एक RFID स्टिकर होता है जो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। टोल प्लाज़ा पर गाड़ी जाते ही स्कैन होता है और बैंक अकाउंट या वॉलेट से टोल कट जाता है। गाड़ी रोकने की ज़रूरत नहीं, लाइन में खड़े होने का झंझट नहीं। यह पास सिर्फ प्राइवेट नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए है। कार, जीप, वैन जैसी गाड़ियां इसमें आती हैं। अगर आप भी अक्सर हाईवे का यूज करते रहते हैं, तो कम कीमत में एनुअल पास ले सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    CISF; छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा,सीआईएसएफ में मिली नई जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के रूप…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा