CBI; नौगई हत्याकांड की सीबीआई जांच को मिली हरी झंडी, शासन से अधिसूचना जारी,3 लोंगों को जलाकर मारा था

अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में 16 जून की रात भाजपा नेता समेत 3 लोगों की कार में जलाकर तथा फरसे से वार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेत खनन और परिवहन के वर्चस्व को लेकर वारदात को भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी और उसके परिवार के सदस्यों तथा साथियों द्वारा अंजाम दिया गया था। इस तिहरे हत्याकांड मामले की परिजनों समेत करणी सेना द्वारा सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। इसी बीच राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में 30 जून को एक अधिसूचना जारी की गई है।

थाना सोनहत क्षेत्र में ठाकुर गुट और त्रिपाठी गुट को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। साथ ही रेत खनन-परिवहन को लेकर विवाद बढऩे लगा था और वारदात (BJP leader murder case) के एक दिन पहले 15 जून को मारपीट भी हुई थी। घटना तिथि 16 जून की रात 10.30 बजे कटगोड़ी एवं महलपारा बैकुंठपुर निवासी भरत कुमार सिंह उर्फ लल्ला सिंह अपने साथी योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, मयंक सिंह एवं नागेन्द्र सिंह के साथ ग्राम नौगई पहुंचे थे।

इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मनोज त्रिपाठी के घर के सामने विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। यहां मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी एवं अन्य व्यक्तियों ने भरत सिंह की फॉच्र्यूनर कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और धारदार हथियारों से हमला किया था। घटना में भरत सिंह की कार में ही जलकर मौत हो गई थी, जबकि शिक्षक नागेन्द्र सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सीबीआई जांच की उठ रही थी मांग

नृशंस तरीके से 3 लोगों की हत्या (Triple murder in Koria) से कोरिया जिला समेत पूरा प्रदेश हिल गया था। पीडि़त परिवार ने आरोपियों को फांसी देने तथा मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इधर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राज शेखावत समेत अन्य नेता 29 जून को ही पीडि़त परिवार के घर पहुंचे थे। उन्होंने राज्य सरकार व प्रशासन-पुलिस पर सवाल उठाते हुए आरोपियों का एनकाउंटर करने तथा मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; मजदूरी न बढ़ाने पर चाकू से किया 50 वार, बेरहमी से की व्यवसायी की हत्या फिर नकदी लूटकर हुए फरार

    धमतरी, छत्तीसागढ के धमतरी जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर मजदूरी नहीं बढ़ाने, दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज से…

    CRIME; एसपी ऑफिस में करोड़ों के वेतन घोटाला, तीन कर्मचारी गिरफ्तार,ऑडिट में अनियमितता उजागर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वेतन आहरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। नियमित ऑडिट के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने विभाग में हड़कंप…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’