CENSUS; राजधानी में जनगणना शुरू,घर के बाहर लिखे जा रहे नंबर,आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जनगणना का महाभियान आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। शहर के वार्डों में कर्मचारियों ने मकानों के बाहर नंबर लिखने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। अगर आपके घर के बाहर भी अचानक कोई लाल या काले रंग से नंबर लिख रहा है, तो चौंकिए मत यह जनगणना की पहली सीढ़ी है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है।

हर घर से पूछे जाएंगे 33 सवाल

दरअसल, इस बार जनगणना सामान्य नहीं होगी। मकानों की नंबरिंग के बाद कर्मचारी आपके घर पहुंचेंगे और कुल 33 सवालों की लिस्ट के साथ आपसे जानकारी मांगेंगे।

  • दीवार और फर्श किस सामग्री से बना है?
  • घर में बिजली, पानी, शौचालय और इंटरनेट है या नहीं?
  • आपके पास लैपटॉप, स्मार्टफोन या रेडियो है?
  • आपके पास कौन सी गाड़ियां (साइकिल, स्कूटर या कार) हैं?
  • खाना पकाने के लिए किस ईंधन (गैस या अन्य) का इस्तेमाल करते हैं?

रायपुर में 5700 कर्मियों की फौज

गौरतलब है कि सिर्फ रायपुर जिले में इस काम के लिए 5700 कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया है। इसमें सरकारी स्कूलों के शिक्षक और राजस्व विभाग का स्टाफ शामिल है। पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 65 हजार प्रगणक इस ड्यूटी में जुटे हैं। सूत्रों ने बताया कि एक कर्मचारी को औसतन 150 से 200 घरों का डिजिटल डेटा मोबाइल ऐप पर रियल-टाइम अपलोड करना होगा। एक तरफ जनगणना का काम जोरों पर है, तो दूसरी तरफ ड्यूटी से बचने के लिए निगम दफ्तरों में आवेदनों का ढेर लग गया है। कोई बीमारी का हवाला दे रहा है तो कोई छोटे बच्चों का। हालांकि, प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि बिना भौतिक सत्यापन के किसी की भी ड्यूटी नहीं कटेगी। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ाई की जाएगी।

बता दें कि पहली बार देश की जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में हो रही है। रायपुर के नवा रायपुर, नगर निगम और तहसील क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चार्ज ऑफिसर तैनात किए गए हैं। जनता के लिए जरूरी है कि वे सही जानकारी दें, क्योंकि इसी डेटा के आधार पर भविष्य में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का खाका तैयार होगा

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    PRESIDENT; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां लोकभवन में भी

    रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर  आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा