FOOD; अब एयरपोर्ट पर नहीं चुकाने होंगे चाय-नाश्ते के महंगे दाम!, केंद्र सरकार शुरू करेगी ‘उड़ान यात्रा कैफे’

नईदिल्ली, हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब एयरपोर्ट पर चाय, कॉफी और नाश्ते के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार देश के सभी एयरपोर्ट पर सस्ते और तय दामों पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसके तहत हर एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्रा कैफे’ खोलने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे साल के अंत तक पूरा करने की तैयारी है। फिलहाल यह सुविधा देश के कुछ चुनिंदा एयरपोर्ट पर शुरू की जा चुकी है। इनमें कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और चेन्नई एयरपोर्ट शामिल हैं। इन एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद सरकार ने इसे पूरे देश में विस्तार देने का फैसला किया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह पहल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। एयरपोर्ट पर सीमित विकल्प और ऊंचे दामों के कारण यात्रियों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता था। ‘उड़ान यात्रा कैफे’ के जरिए चाय, कॉफी, नाश्ता और हल्का भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

देश के एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान को लेकर लंबे समय से यात्रियों में नाराज़गी रही है। कई एयरपोर्ट पर चाय और सैंडविच जैसे सामान्य आइटम भी 200 से 300 रुपये तक में बिकते रहे हैं, जिस पर लगातार सवाल उठाए गए। यात्रियों और सामाजिक संगठनों की ओर से मांग की जा रही थी कि हवाई अड्डों पर सस्ते और किफायती दामों पर खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसी के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ‘उड़ान यात्रा कैफे’ शुरू करने का फैसला लिया। इस योजना की शुरुआत जनवरी 2024 में कोलकाता एयरपोर्ट से की गई थी, जो अब एक सफल मॉडल के तौर पर सामने आई है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर खुले ‘उड़ान यात्रा कैफे’ में यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर सामान मिल रहा है। यहां 10 रुपये में चाय, 20 रुपये में कॉफी, 10 रुपये में पानी की बोतल, 20 रुपये में समोसा, और 20 रुपये में रसगुल्ला उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसी सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार ने साल के अंत तक देश के सभी एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्रा कैफे’ खोलने का लक्ष्य तय किया है।

एयरपोर्ट पर किफायती होगा खान-पान

पुणे एयरपोर्ट के कैफे की एक खास पहल चर्चा में है। यहां खोले गए उड़ान यात्रा कैफे में केवल महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ और किफायती खान-पान सेवा उपलब्ध कराना है।

उड़ान यात्रा कैफे में होंगे 5 आइटम

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि उड़ान यात्रा कैफे में कुल पांच आइटम रखे गए हैं। इनमें चाय, कॉफी, पीने का पानी, समोसा और एक स्थानीय व्यंजन शामिल है। स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय मिठाई या नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, जैसे कोलकाता एयरपोर्ट पर रसगुल्ला और पुणे एयरपोर्ट पर वड़ा पाव दिया जा रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, इन कैफे को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यहां के किफायती चाय-समोसे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि इस साल के अंत तक देश के हर एयरपोर्ट पर एक उड़ान यात्रा कैफे खोला जाए। हालांकि यह तय किया गया है कि एक एयरपोर्ट पर केवल एक ही कैफे संचालित होगा। मंत्रालय ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और वर्ष के अंत तक सभी एयरपोर्ट पर यह सुविधा शुरू किए जाने की संभावना है।

  • Related Posts

    PADDY; खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में महासमुंद जिले में 20 नए धान उपार्जन केन्द्रों को मिली अनुमति, किसान गदगद

    महासमुंद, अब किसानों को धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पडेगी। राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं…

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती