TEACHER DAY; छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित, राजभवन में समारोह 5 को

रायपुर, शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने जा रही है। 5 सितंबर 2025 को राजभवन रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार 64 चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।हर जिले से दो-दो शिक्षक शामिल है।

चयनित शिक्षकों को भेजा गया आमंत्रण

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) और शिक्षा संचालनालय (DPI) द्वारा पहले ही सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई थी। अब इन शिक्षकों को राजभवन में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर को रायपुर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शिक्षक सम्मान का उद्देश्य

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान का मुख्य उद्देश्य, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना। शिक्षा प्रणाली में नवाचार, बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना। समाज में शिक्षकों की भूमिका और सम्मान को और मजबूत करना।5 सितंबर को मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है ।

  • Related Posts

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    CG SET ;छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को , दो पालियों में होगी, चप्पल पहनकर आना होगा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (cgssb) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर